आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर पालिका, स्कूलों, समाजसेवी संगठनों एवं पुलिस द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभागों और संस्थाओं की तिरंगा रैली

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाए जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम 11 से 17 अगस्त के मध्य बड़े जोश के साथ मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और दूसरों से इसमें भागीदार बनने के लिए आह्वाहन कर रहा है। कहीं तो तिरंगा रैली या तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, तो कहीं तिरंगा वितरित किए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगो का कहना है कि इससे देशवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश प्रेम का जज्बा और बढ़ेगा। जनपद में देशभक्ति के प्रति अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। इस अभियान को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव का एक माहौल बना हुआ है। इस माहौल को और जोशीला बनाने का काम युवा वर्ग और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा किया जाने लगा है।
तहसीलों, ब्लॉकों, कार्यालयां, संस्थानों, घरों और दुकानों आदि पर हर व्यक्ति हाथ में तिरंगा उठाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कहीं सड़कों पर तिरंगा यात्रा या तिरंगा रैली निकाली जा रही है तो कहीं पर तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं। तिरंगे के प्रति राष्ट्रभक्ति का ऐसा माहौल पहली बार देखने में आ रहा है।

जिला जज ने निकाली तिरंगा यात्रा

न्यायाधीश जफीर अहमद 11 अगस्त गुरुवार को प्रातः 09 बजे समस्त न्यायिक अधिकारीगणों एवं अधिवक्तागणों के साथ तिरंगा यात्रा को लेकर जनपद न्यायालय के गेट नंबर 2 से रवाना हुए।
रैली अंबेडकर पार्क होते हुए वन विभाग पहुंची एवं जेल तिराहा होते हुए वापस न्यायालय के गेट नंबर 2 पर ही समाप्त हुई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तिरंगा रैली का उद्देश्य राष्ट्रध्वज को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत घरों पर लगाने के लिए जनसामान्य को प्रेरित करना है।

महिलाओं व युवतियों ने निकाली स्कूटी रैली

आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर कोई रंगा दिखाई दे रहा है, बदायूँ में महिलाओं व युवतियों ने स्कूटी रैली निकाली। महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में हाथों में तिरंगा लिए सड़क पर निकल गईं थीं, लोगों ने महिलाओं के इस प्रयास की भरपूर सराहना की।

बदायूँ ज़िले में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर पालिकाओं, स्कूलों, समाजसेवी संगठनों एवं पुलिस द्वारा आज पूरे ज़िले में तिरंगा यात्रा निकाली। बदायूँ में आज महिलाओं एवं युवतियों ने स्कूटी रैली निकाली और वहीं सहसवान में भी प्रमोद संस्कृत पाठशाला से पुलिस के साथ स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जो मुख्य बाज़ार से होती हुई तहसील परिसर पहुंचकर भारत माता की जय जयकार के साथ समाप्त हुई।

पुलिस और स्कूली बच्चों ने मिलकर निकली तिरंगा रैली

सहसवान में उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार सहित पुलिस फोर्स एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ स्कूलों के बच्चों ने भी यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा प्रमोद संस्कृत पाठशाला से आरंभ हुई जो नवादा, मुख्य बाजार विल्सन गंज होती हुई तहसील परिसर में पहुंची। उप जिलाधिकारी ने सभी का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज नगर में 75 वां अमृत महोत्सव जिस तरह से मनाया गया, इसी तरह सभी लोग अपने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा लगाएं।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष आदर्श सक्सेना की अध्यक्षता में समस्त स्कूलों की तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें आरकेएम अकादमी, सर सैय्यद पब्लिक स्कूल, आदर्श जूनियर हाई स्कूल, रानी लक्ष्मी बाई स्कूल, नेहरू इंटर कॉलेज, रफत पब्लिक स्कूल, इफ्तिखार मांटेसरी स्कूल, बाल विकास पब्लिक स्कूल, प्रगति पब्लिक स्कूल, दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर, एम ए हाई स्कूल, जाकिर हुसैन स्कूल, लेडी फातिमा पब्लिक स्कूल के छात्र मौजूद रहे।

Anwar Khan

Anwar Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *