देखें वीडियो
ज़िला बदायूँ के कस्बा सहसवान के मोहल्ला दहलीज़ निवासी सैय्यद सलमान हैदर नकवी को भारतीय गौरक्षा सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सलमान हैदर नक़वी पिछले काफी वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता रहे हैं व इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी से ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उनकी सक्रीय रहने और एक कार्यकर्ता के रूप में उनकी मेहनत व पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखकर ही शायद उन्हें अब भारतीय गौरक्षा सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रदेश स्तर पर बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी है।
कई बार देखा गया है कि देश में गौरक्षा के नाम पर अत्याचार भी किया गया है और गौहत्या के शक़ में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के दादरी के बिसाहड़ा गांव में घटी घटना हो, चाहे राजस्थान के अलवर में गायों की तस्करी के शक़ में पहलू खान की बेरहमी से हुई हत्या हो या ट्रैन में जुनैद की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या हो ये सब गौमाता से ही जुड़ी हुई हत्याएं थीं जो या तो गौतस्करी के शक में की गयीं या गौमांस खाने या ले जाने के रूप में निशाना एक खास समुदाय के ही लोग रहे।
क्योंकि सलमान हैदर नक़वी स्वयं उसी समुदाय से आते हैं, तो वो किस प्रकार संगठन में सामजंस्य बैठाएंगे और उनकी रणनीति क्या होगी। उन्हीं सब मुद्दों को लेकर उनको आमंत्रित करके उनसे चर्चा की गई। और उनसे सवालों के उत्तर भी लिए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी और उसके साथ अपने स्टैंड पर भी चर्चा की।