बदायूँ में बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव के मद्देनजर हुआ मतदान। बदायूँ सांसद ने स्वयं मतदान केंद्रों का लिया जायज़ा।

बदायूँ में बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव के मद्देनजर हुआ मतदान। बदायूँ सांसद ने स्वयं मतदान केंद्रों का लिया जायज़ा।

बदायूँ में बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव के मद्देनजर मतदान किया गया जहां सभी स्नातक वोटरों ने अपना वोट डाला। हालांकि प्रतिशत उतना नहीं रहा जितनी संभावना कही जा रही थी। अधिकतर पोलिंग बूथ ख़ाली ही नज़र आये।

बदायूँ से भाजपा सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने भी बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में मतदान केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बदायूँ, नगर पालिका बदायूँ, वजीरगंज, नगर पालिका परिषद उझानी, नगर पालिका परिषद बिल्सी, अम्बियापुर, बिसौली, असाफपुर, इस्लामनगर, सहसवान, गुन्नौर, बबराला आदि मतदेय स्थलों पर जाकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आहवान किया।

भाजपा सांसद ने मतदान समाप्ति के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ0 जयपाल सिंह के प्रचंड बहुमत से जीतने का दावा किया व कहा कि विरोधी प्रत्याशी अपनी जमानत भी नही बचा पाएंगे।

इस मौके पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे पंडित शारदा कांत, सनवीर पाल, शिशुपाल शाक्य, अशोक भारती, जितेंद्र कुमार साहू, शैलेंद्र मोहन, मनोज कुमार बिट्टन, दीपमाला गोयल, विश्वजीत गुप्ता, मोनिका गंगवार, सचिन जौहरी, मनोज टाटा, गणेश वार्ष्णेय, अनुज माहेश्वरी, सुभाष गौड़, आदर्श सक्सेना, सौरभ माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Anwar Khan

Anwar Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *