जल्दी ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं शायद इसीलिए सूबे का सियासी पारा दिन ब दिन चढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम के सिलसिले में रविवार को चंदौली जिले में थे। जहां उन्होंने 30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की कोशिश की। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने का प्रयास किया। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सपा नेता व कार्यकर्ता भड़क गए और प्रशासन के ही साथ भिड़ गए।
चंदौली में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा का विरोध करने के लिए सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में चंदौली के चहनियां चौराहे पर सपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।
सपा कार्यकर्ता अपना ज्ञापन सौंपने जा रहे थे रास्ते में सपा विधायक की बदायूँ के बिल्सी में काफी समय सीओ रहे प्रदेश पुलिस में चर्चित और कई बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर चुके अनिरुद्ध सिंह
से झड़प हो गई। समाजवादी कार्यकर्ता इस पर क्रोधित हो गए और उपद्रव करने लगे सपाइयों के उपद्रव को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिससे स्थिति और भी अधिक तनावपूर्ण हो गई।
मामला इस प्रकार है कि रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली में 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के दौरे का सपा नेता विरोध कर रहे थे। चहनिया बाजार से पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्र देने के लिए चल पड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस से ही भिड़ गए। इसी दौरान सकलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह की विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव से जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। पुलिस का आरोप है सपा विधायक ने सीओ पर हमला भी कर दिया जबकि सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस नेताओं के साथ बदसुलूकी की उनका कहना था कि सरकारें आती जाती रहती हैं लेकिन नेताओं के साथ ये बदसुलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्ञात हो कि अनिरुद्ध सिंह कुछ दिन के लिए सहसवान के भी क्षेत्राधिकारी रहे थे इसी बीच उनका ट्रांसफर हो गया था। अनिरुद्ध सिंह पुलिस महकमे में काफी चर्चित हैं और काफी तेज़तर्रार भी हैं और कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
अभी कुछ समय पूर्व आयी अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा परिणीति चोपड़ा स्टारर फ़िल्म भुज द प्राइड में भी अनिरुद्ध सिंह ने अभिनय किया है। उसके साथ अनिरुद्ध सेलेब्रिटीज़ जैसे लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं।