बदायूँ सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा से मुलाक़ात

यबदायूँ सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा से मुलाक़ात

 मंगलवार को सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। सांसद द्वारा विगत दिनों में अपनी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा बदायूॅ, बिसौली, बिल्सी, गुन्नौर और सहसवान क्षेत्र के 100 से अधिक बूथों पर जनसंपर्क किया गया था। जिसमे बूथों पर जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता के द्वारा बताई गई समस्याओं को बिंदुवार हर बूथ की समस्याओं से पुस्तिका के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अवगत कराया।

जनता की समस्याओं के लिए बनाई हुई है टीम

बताते चलें कि सांसद संघमित्रा मौर्य अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता की बीच जाकर उनकी समस्या सुनती हैं। जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत नही हो, इसलिए उन्होंने अपनी टीम बनाई है, जिससे अगर सांसद अपने क्षेत्र मे नही है,

तो उनकी टीम जनता की समस्याओ को सुनकर सांसद को अवगत कराती है। सांसद का कहना है कि

जनता ने उन्हे चुनकर सांसद बनाया उनका फर्ज बनता है कि जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओ को सुने और समस्याओं को दूर करें।

सांसद व उनकी टीम जनता के बीच जाकर उनके सुख दुख मे शामिल होते हैं। क्षेत्र की जनता सांसद की प्रशंसा करती नजर आती है। जनता कहती है एक यह सांसद हैं जो हम जनता के बीच रहती हैं।

Anwar Khan

Anwar Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *