वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कुष्ठआश्रम, वृद्धाश्रम में जाकर मिठाई, कपड़े आदि वितरित किये गए।
ज़िला बदायूँ में आज सार्वजनिक अवकाश के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह द्वारा सपरिवार कुष्ठआश्रम, वृद्धाश्रम में जाकर बेसहारा, वृद्धजनों को मिठाई, कपड़े आदि वितरित किये गए उनके साथ भोजन किया तथा वहां रहने वालों लोगों कुशलता पूछी तथा वहां सुविधाओं के भी बारे में जानकारी ली।
ऐसा पहली बार नहीं है जब अपने किसी सार्वजनिक अवकाश के दिन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ ने वृद्धजनों के बीच गुज़ारा है। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद डॉ ओ0पी0 सिंह वृद्धजनों से अपनी पत्नी के साथ मिलते रहते हैं और उनके साथ खुशियां बांटते हैं। थाना उझानी क्षेत्रांतर्गत कछला में परिसर में स्थित बड़ी गंगा कुष्ठ आश्रम, नवजीवन वृद्धाश्रम में सपरिवार जाकर वहाँ निवास करने वाले समस्त वृद्धजनों,
बेसहाराओं से बात-चीत कर उनकी कुशल-क्षेम ली गयी तथा सभी को फल, मिठाई, कपड़े आदि वितरित कर उनके साथ भोजन कर दिन बिताया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के इस व्यवहार से सभी काफी प्रसन्न एवं उत्साहित दिखते हैं। बुजुर्गों द्वारा डॉ0 ओ0पी0 सिंह एवं उनकी पत्नी को ढेर सारा प्यार व आशीर्वाद दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में स्थित गौशाला का भी जायजा लिया गया।